धमदाहा। सोमवार को सिय्योन डॉन बॉस्को मिशन स्कूल, धमदाहा में 25वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार, अतिविशिष्ट अतिथि अवर निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष मिश्रा, विशिष्ट अतिथि पास्टर सैमुअल हेंब्रम एवं विद्यालय के निदेशक के.के. मसीह द्वारा दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार ने छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज के बदलते परिवेश में जहां शिक्षा का प्रसार बढ़ रहा है, वहीं सामाजिक एवं बौद्धिक स्तर में गिरावट चिंता का विषय है। उन्होंने बच्चों को किताबों के साथ-साथ मानसिक एवं सामाजिक विकास पर भी ध्यान देने की सलाह दी।
अवर निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष मिश्रा एवं पास्टर सैमुअल हेंब्रम ने भी मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के निदेशक के.के. मसीह एवं प्राचार्य एम.के. मसीह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वागत गान प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एमी, नव्या, भावना, प्रियांशु, प्रिया रानी, विद्या भारती, प्रवीण मुर्मू, दिव्यांशु सहित कई छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की सफलता में शिक्षिका अर्चना झा, चांदनी प्रिया, सुशांति टुडू, राफेल हसदा, इमानुएल किस्कू, मनीष आनंद एवं लक्ष्मण बिन सहित सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट संतोष कुमार