पटना। गोपालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ और अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 1 किलो 250 ग्राम गांजा और ऑल सीजन रिजर्व व्हिस्की (180 एमएल) की पांच बोतल बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद ग्राम चिपुरा-शाहपुर मार्ग स्थित भोगीपुर मोड़ के पास एक दुकान में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान उक्त सामान बरामद हुआ और मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के भोगी शकरपुर गांव का निवासी बताया जाता है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

अजीत कुमार की रिपोर्ट