फुलवारी शरीफ स्थित शाहीन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य, समूहगान, एकल गीत, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया और विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन समिति की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर हिना अहमद ने छात्रों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कार और शिष्टाचार पर विशेष बल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कंप्यूटर शिक्षा, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला और भाषा कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता नदीम अहमद, सैयद अरशद आलम, अध्यापिका गजाला आफरी, प्रधानाचार्य निशात फातिमा, चाहत आफरीन, कहकशां समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उत्साह और उमंग के माहौल में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ब्यूरो रिपोर्ट अजीत कुमार