
आरा (भोजपुर)।
नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में रामलीला के नौवे दिन प्रथम दृश्य मे समुद्र पार कर लंका जाने के पूर्व समुद्र तट पर रामेश्वर की स्थापना को दिखाया गया। द्वितीय दृश्य में रावण और अंगद संवाद दिखाया गया। इस दौरान दर्शकों ने जय श्री राम की खूब नारे लगाए। तृतीय दृश्य में लक्ष्मण के मूर्छित होने पर दर्शक भावविभोर होते हुए नजर आए। चौथे दृश्य में कुंभकरण वध दिखाया गया। इससे पहले परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर और समिति के सदस्यों द्वारा आरती करके लीला का प्रारंभ किया गया। अध्यक्ष सोनू राय ने आए हुए अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम मात्र से ही पत्थर समुद्र में नहीं डूबा तो राम का नाम लेने से मनुष्य की जीवन की नैया कैसे डूबेगी। इसलिए राम मैं अपनी आस्था बनाए रखें । प्रभु श्री राम सबका भला करेंगे।संरक्षक मंडल के हकीम प्रसाद ने कहा शनिवार को विजयादशमी के दिन रावण के पुतला का दहन होगा।सभी शहरवासी आमंत्रित हैं। अधिक से अधिक संख्या में आकर बुराई पर अच्छाई की जीत का दृश्य देखें। उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि रावण दहन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त होगी।सचिव शंभू नाथ प्रसाद ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रयास सराहनीय है। रामलीला को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों के अलावे नगरवासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथियों में डॉ विकास सिंह, डॉ अमित जायसवाल,डॉ मनीष कुमार प्लास्टिक सर्जन,सरोज सिंह उप मेयर,अंजनी तिवारी ,मुन्ना सिंह, चंद्रभानु गुप्ता, रोटी बैंक के सदस्य के अलावा समिति के सदस्य मौजूद थे, विजय भारती, गौतम उर्फ़ राजा, शत्रुघ्न प्रसाद, मदन प्रसाद शंभू नाथ केसरी संरक्षक मंडल में हकीम प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित थे। मंच संचालन दिलीप गुप्ता ने किया संस्था की सारी क्रियाकलापों की जानकारी पंकज प्रभाकर ने दी।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी