
आरा (भोजपुर): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही भोजपुर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा मतदान की तिथि की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले में चुनाव से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी।
महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:
अधिसूचना जारी होने की तिथि: 10 अक्टूबर
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर
नामांकन पत्रों की जांच: 18 अक्टूबर
नाम वापसी की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर
मतदान तिथि: 6 नवंबर
मतगणना: 14 नवंबर
चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति: 16 नवंबर तक
मतदाताओं का आंकड़ा
जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 20,80,605 मतदाता हैं। इनमें 9,73,967 महिला, 11,06,610 पुरुष, तथा 29 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
सेवा मतदाताओं की संख्या 17,292 है।
18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाता 44,410 हैं, जो पहले 17 हजार से अधिक बढ़े हैं।
85 वर्ष से अधिक उम्र के कुल मतदाता 10,888 हैं।
मतदान केंद्र और सेक्टर
जिले में कुल 2,551 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक पर 1,200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे।
विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केंद्रों की संख्या:
संदेश: 367
बड़हरा: 362
आरा: 371
अगिआंव: 326
जगदीशपुर: 373
तरारी: 376
शाहपुर: 376
सभी क्षेत्रों को कुल 277 सेक्टरों में विभाजित किया गया है ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो।
निर्वाचन पदाधिकारी
विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त निर्वाचन पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
संदेश: रश्मि सिंह (एसडीएम, आरा सदर)
बड़हरा: डॉ. शशि शेखर (एडीएम, आरा)
आरा: आयुष अनंत (डीसीएल, आरा सदर)
अगिआंव: वरुणजय कुमार (डीसीएलआर)
तरारी: कृष्ण कुमार उपाध्याय (एसडीएम, पीरो)
जगदीशपुर: संजीत कुमार (एसडीएम, जगदीशपुर)
शाहपुर: अमरेंद्र कुमार (डीसीएलआर, जगदीशपुर)
प्रशिक्षण और सुविधा
मतदान एवं मतगणना से जुड़े कर्मियों का प्रारंभिक प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, रैंप, विद्युत व्यवस्था, फर्नीचर आदि मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही वेब कास्टिंग की भी व्यवस्था रहेगी।
आचार संहिता और प्रचार पर सख्ती
आचार संहिता के प्रभाव में आते ही सभी राजनीतिक प्रचार सामग्रियों को निर्धारित समयसीमा में हटाने का निर्देश दिया गया है:
सरकारी संपत्ति से: 24 घंटे में
सार्वजनिक भवनों से: 48 घंटे में
निजी संपत्ति से: 72 घंटे के भीतर
संपर्क केंद्र सक्रिय
चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी शिकायत या सुझाव के त्वरित समाधान हेतु जिला संपर्क केंद्र और हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिलाधिकारी श्री सुल्तानिया ने जानकारी दी कि इस बार ईवीएम मशीन पर प्रत्याशियों के नाम के साथ उनके रंगीन फोटो भी प्रदर्शित होंगे, जिससे पहचान और आसान होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट अनील त्रिपाठी