पालीगंज।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पालीगंज विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय बैठक का आयोजन आज छात्र नेता प्रतीक कुशवाहा की अध्यक्षता में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में कार्यक्रम प्रभारी सह युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल और संगठन प्रभारी जगा कुशवाहा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 5 सितंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित “संवैधानिक अधिकार – परिसीमन सुधार महारैली” की तैयारियों की समीक्षा और रणनीति तय करना रहा। युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने कहा कि “अगर सही तरीके से परिसीमन लागू हुआ, तो बिहार की आवाज़ और भागीदारी दोनों बढ़ेगी—लोकसभा सीटों की संख्या 60 और विधानसभा सीटों की संख्या 275 तक पहुंच सकती है।”

छात्र नेता प्रतीक कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा मुद्दों की राजनीति करती हैचाहे वह शिक्षा सुधार हो, कॉलेजियम सिस्टम पर सवाल हो या अब परिसीमन सुधार का आंदोलन। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पालीगंज विधानसभा से कम से कम 5000 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी वहीं, संगठन प्रभारी जगा कुशवाहा ने ऐलान किया कि 5 सितंबर की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर पंचायत में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और घर-घर जाकर न्योता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह रैली जनसंख्या के अनुसार न्याय की लड़ाई का प्रतीक बनेगी।

बैठक में कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पटना पश्चिमी जिलाध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव रजनीश गांधी, पालीगंज प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, दुल्हिनबाजार प्रखंड अध्यक्ष राजवंशी प्रसाद, चंदन कुशवाहा, अस्मिता रानी, कृष्णा, राम जी सिंह, लाल बाबू, राम कुमार वर्मा सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि 5 सितंबर की महारैली को सफल बनाने के लिए संगठन का हर स्तर एकजुट होकर काम करेगा और जनआंदोलन को मजबूती प्रदान करेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट