
कुर्था (अरवल)।
कुर्था विधानसभा क्षेत्र के करपी प्रखंड स्थित एस. जे. पी. स्कूल के प्रांगण में आगामी 8 जून को भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने कुर्था डाक बंगला परिसर में आयोजित बैठक में बताया कि यह आयोजन सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने और उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
नागमणि ने कहा कि अब तक बिहार में विभिन्न दलों की मजबूती कार्यकर्ताओं के योगदान से ही संभव हुई है, लेकिन दुर्भाग्यवश, कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए कुर्था विधानसभा में यह ऐतिहासिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है, जो जाति, धर्म और राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर समर्पित कार्यकर्ताओं को समर्पित होगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी दलों के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने के लिए कुर्था डाक बंगला में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अरबिंद सिंह, निर्भय सिंह, राजेश कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर कुमार