
बिक्रम/पटना।
बिक्रम थाना क्षेत्र के असपुरा नगर स्थित सूर्य मंदिर के समीप शनिवार को पुलिस निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य विधि व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। पुलिस निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि यह जांच अभियान वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया, ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके और सड़क सुरक्षा को मजबूती दी जा सके।
इस अभियान में एसआई अमर सिंह, वरुण कुमार, रेखा कुमारी, राजीव रंजन, एएसआई राज किशोर सिंह, विनय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुन्ना कुमार और अमरेंद्र कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। जांच के दौरान पुलिस ने उन वाहनों को विशेष रूप से निशाने पर लिया जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग और कागजातों में कमी पाए जाने पर कई वाहनों पर दंड स्वरूप चालान काटा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में नियमों के पालन को लेकर सख्ती का संदेश गया।
ब्यूरो रिपोर्ट शशांक मिश्रा