
पटना।
आगामी चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने बिहार में अपने संगठनात्मक ढांचे को और मज़बूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क को धार देने के लिए तीन नए तेजतर्रार चेहरों को अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं।
बिपिन कुमार सिन्हा को बनाया गया है प्रदेश प्रवक्ता,
मो. रहमान को दी गई है प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान,
और डॉ. पंकज गुप्ता को मिली है प्रदेश सचिव की बड़ी जिम्मेदारी।
यह नियुक्तियाँ सिर्फ पद नहीं, बल्कि पार्टी की बूथ स्तर तक पहुँचने की रणनीति का हिस्सा हैं। AAP नेतृत्व का मानना है कि इन मजबूत चेहरों की मौजूदगी से बिहार में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
तीनों नेताओं ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे AAP की जनकल्याणकारी नीतियों को हर गली, हर घर तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उनका दावा है कि बिहार की राजनीति में आम आदमी पार्टी जल्द ही एक मज़बूत और भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभरेगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह!
इन नियुक्तियों के बाद राज्यभर के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे संगठन विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
ब्यूरो रिपोर्ट अजीत यादव