
पटना।
चैती छठ महापर्व के अवसर पर बिहार की राजधानी पटना के शिवपुरी स्थित जदयू नेता एवं पूर्व सदस्य, राज्य खाद्य आयोग, नंद किशोर कुशवाहा के आवास पर छठ पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर खरना का प्रसाद ग्रहण करने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। नंद किशोर कुशवाहा की पत्नी अन्नपूर्णा देवी हर साल चैती छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तिलक लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराती हैं। पूजा के पश्चात उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया और छठ माता से बिहार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

इस विशेष अवसर पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद संजय गांधी, विधान पार्षद संजय सिंह, विधान पार्षद रवींद्र सिंह, पूर्व सांसद राम कृपाल यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक सहित जदयू एवं अन्य राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता खरना का प्रसाद ग्रहण किए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष 2007 से नंद किशोर कुशवाहा के आवास पर छठ महापर्व के अवसर पर खरना का प्रसाद ग्रहण करने आते रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट अजीत यादव