आरा (भोजपुर)।
लोजपा(रामविलास) भोजपुर इकाई के तत्त्वाधान में लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में पार्टी के निर्देश पर शहीदे आज़म भक्त सिंह के बलिवान दिवस सह युवा राजनीति और राष्ट्र निर्माण पर संगोष्ठी का आयोजन श्री कृष्ण चेतना समिति के सभागार में किया गया। समारोह के संचालन लोजपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र आज़ाद ने किया। समारोह के उद्घाटन संयुक्त रूप से सरदार भक्त सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। राजेश्वर पासवान ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि सरदार भगत सिंह आज़ादी के अग्रदूत थे। उन्होंने देश के उन दीवानों में जो हँसते हँसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे। शहीद भगत सिंह युवाओं के प्रेरणा दायक थे। युवा के बिना देश की आजादी,राजनीति एवं राष्ट्र का नव निर्माण की परिकल्पना नहीं की जा सकती है।युवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान  के  बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का विजन को चार चांद लगाएंगे। सुरेंद्र आज़ाद ने कहा कि देश के नव निर्माण में युवाओं को शहीदे आज़म भक्त सिंह के जीवनी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति के सदस्य यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया, प्रदेश  कार्यसमिति  सदस्य प्रो विजय सिंह मुखिया ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन संसदीय बोर्ड के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू ने किया।समारोह को सम्बोधित करने वाले लोगों में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महा सचिव सन्तोष पासवान अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष शाहनवाज बलि खान, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला महासचिव प्रमोद पासवान, लोजपा संसदीय बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष अरविंद ओझा थे। इस अवसर पर युवा लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद यादव, पूर्व संगठन मंत्री कुंवर उपेन्द्र डॉ प्रवीण कुमार जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, मीडिया प्रभारी संजू पासवान आदि उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट अनिल कुमार त्रिपाठी