आरा (भोजपुर)।

महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय,आरा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,भोजपुर तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार निर्वाचक सूची में लिंगानुपात में वृद्धि हेतु अहर्ता प्राप्त युवा एवं महिला नागरिकों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं को निर्वाचक सूची में अपना नाम पंजीकृत कराने के लिए फॉर्म-6 उपलब्ध कराया गया।अभियान के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 194-आरा सदर-सह- भूमि सुधार उप समाहर्ता, आरा सदर एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी, आरा सदर द्वारा उपस्थित छात्राओं को निर्वाचक सूची में पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ‘वोटर हेल्प लाइन ऐप’ के उपयोग की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या, सभी शिक्षक- शिक्षिकाएँ एवं कैंपस एंबेसडर भी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी