आरा।

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह के भोजपुर आगमन पर आरा परिसदन में भाजपा सहित एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, गुलदस्ता, अंगवस्त्र आदि के साथ भव्य स्वागत किया। मंत्री ने श्रम संसाधन विभाग के जिला पदाधिकारियों और एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक में मंत्री ने कहा कि देश में युवाओं की संख्या 60 प्रतिशत है, जिससे हमारा देश दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है। केंद्र और बिहार सरकार की कई योजनाएं युवाओं के लिए संचालित हो रही हैं, जिनसे उन्हें रोजगार मिल रहा है। आज देश युवाओं की मेहनत और संकल्प के साथ विकसित होने की राह पर है।

उन्होंने घोषणा की कि सरकार द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक जिले में किया जाएगा, जिसकी शुरुआत आरा से होगी।

बैठक में विधान पार्षद जीवन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, कौशल विद्यार्थी, सिनेट सदस्य संतोष तिवारी, इंजीनियर धीरेन्द्र सिंह, हरेन्द्र पांडेय, मिथिलेश कुशवाहा, नरेन्द्र तिवारी, सतीश भट्ट, राजकुमार कुशवाहा, राजेन्द्र तिवारी, महेश पासवान, रामदिनेश यादव, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह, आदित्य विजय प्रताप, ममता सिंह, विभु जैन, हरेराम चंद्रवंशी, निशांत सेंगर, प्रतीक चंद्रवंशी, संजय सिंह, अभिषेक राय, देव कुमार, विकास सिंह, राकेश कुमार पुटुल, आदित्य सिंह, मुकुल सिंह सहित एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट अनील त्रिपाठी