
आरा (भोजपुर)।
पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-
जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा ब्लॉक रोड,आरा स्थित EVM/VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं सचिवों की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बलों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी EVM/VVPAT मैनुअल के अनुसार EVM/VVPAT के भंडारण,रखरखाव और सुरक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी ने वेयरहाउस के प्रभारी पदाधिकारी एवं प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।इस निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, भोजपुर उप निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर कार्यपालक अभियंता,भवन प्रमंडल, आरा एवं प्रभारी पदाधिकारी, अग्निशमन भी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी