पटना।

आगामी 7 मार्च को राजीवनगर रोड नंबर 24 स्थित साईं होम मैरेज हॉल (एस.वी.एम. स्कूल के पीछे) में भोजपुरीया जनमोर्चा बिहार प्रदेश की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस खास अवसर पर उद्घाटनकर्ता के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष सलाहकार बोर्ड सह बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद मौजूद रहेंगे। उनके साथ मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरीया जनमोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी और प्रदेश अध्यक्ष चतुर्भुज प्रसाद गुप्ता भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

सैकड़ों समर्थक होंगे शामिल:
भोजपुरीया जनमोर्चा के प्रदेश प्रधान महासचिव अजय गुप्ता बिट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस होली मिलन समारोह में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ सैकड़ों समर्थक भी शामिल होंगे। सभी एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे और सामाजिक एकता का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह एकजुटता और प्रेम का प्रतीक भी है। इसी भावना के साथ भोजपुरीया जनमोर्चा इस आयोजन के जरिए अपने सद्भाव और संगठनात्मक एकता का परिचय देगा।

दिग्गज नेताओं की उपस्थिति से बढ़ेगी रौनक:
इस भव्य आयोजन में भोजपुरीया जनमोर्चा के कई दिग्गज नेता और पदाधिकारी भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इनमें—

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्भय सिंह

राष्ट्रीय प्रवक्ता गोरखनाथ अकेला

संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मनीषा शर्मा

प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र राय

दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ललन प्रसाद नट

सेना प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाठक

विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धीरज सागर

प्रदेश सलाहकार डॉ. अरविंद कुमार

प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार बिंद

संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र व्यास

प्रदेश कोषाध्यक्ष सतेन्द्र प्रसाद

इसके अलावा, पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

संगठनात्मक शक्ति का होगा प्रदर्शन:
भोजपुरीया जनमोर्चा का यह होली मिलन समारोह सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि इससे पार्टी की एकता, भाईचारे और संगठनात्मक शक्ति का भी प्रदर्शन होगा। यह आयोजन बिहार में भोजपुरीया जनमोर्चा की मजबूती को और अधिक दर्शाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट