
आरा (भोजपुर)।
बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 के तहत सक्षमता परीक्षा-2 उत्तीर्ण एवं काउंसलिंग पूर्ण करने वाले स्थानीय निकाय के 95 शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह गरिमामयी आयोजन जिला समाहरणालय में संपन्न हुआ, जिसमें सांसद सुदामा प्रसाद, बिहार विधान परिषद सदस्य श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,नगर परिषद पीरो की सभापति किरण उपाध्याय, जिला परिषद भोजपुर के उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह एवं उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा पटना में 20 चयनित विशिष्ट शिक्षकों को तथा विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा लगभग 2000 अन्य शिक्षकों को भी औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जिससे राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी