
आरा(भोजपुर)।
जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुलतानिया ने सदर अस्पताल, आरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों, कमांड एंड कंट्रोल केंद्र, जीविका दीदी की रसोई, ओपीडी, एवं जलजमाव निराकरण हेतु प्रस्तावित नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से फीडबैक लिया और उनकी समस्याओं को समझा। निरीक्षण के क्रम में रोगी के नाम समिति से कराए गए डायरेक्शनल साइनेज के कार्य को देखा गया। इसके अलावा 100 बीट सदर अस्पताल में बनाने हेतु जगह चिन्हित स्थान का भी निरीक्षण किया गया। उसके बाद रोड एवं ड्रेनेज की व्यवस्था करने हेतु संबंधित विभाग को बात करते हुए पत्र भेजा गया। इसके अलावा अस्पताल में और भी क्या-क्या समस्याएं है जानकारी लिया गया।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा सदर), डीपीएम (स्वास्थ्य), अस्पताल प्रबंधक शशिकांत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी