
पटना।
बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आकाश ने पटना के खेल भवन में हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर एक और मील का पत्थर स्थापित किया। इसके साथ ही वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। आकाश का यह कारनामा खास है क्योंकि वह लगातार 18वीं बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। इसके अलावा, आकाश ने 11 बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया है और कई पदक भी जीते हैं।
आकाश की कड़ी मेहनत और समर्पण को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह भारतीय खेलों के भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं।
हैदराबाद में होगी KIO UNDER-21, SENIOR & PARA KARATE ALL INDIA KARATE CHAMPIONSHIP 2025
बिहार से चयनित खिलाड़ियों की सूची में कई नाम शामिल हैं जो आगामी 26 से 29 मार्च तक हैदराबाद में आयोजित KIO UNDER-21, SENIOR & PARA KARATE ALL INDIA KARATE CHAMPIONSHIP 2025 में अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में बिहार के खिलाड़ी शामिल होंगे:
पुरुष खिलाड़ी:
50 kg: Chandan Kumar
55 kg: Aakash Kumar
60 kg: Md Sameer
67 kg: Bittu Kumar (Nalanda)
75 kg: Amardeep Kumar
84 kg: Oma Prakash Kumar
84 kg: Ankit Jha
महिला खिलाड़ी:
50 kg: Priti Raj
61 kg: Kahkansha Nasir
68 kg: Khushi Kumari
68 kg: Unnati Raj
सीनियर महिला:
45 kg: Chandani Kumari (Darbhanga)
50 kg: Sandhya Rani (Nalanda)
55 kg: Aayushi Kumari
61 kg: Shweta Kumari
68 kg: Shabana Praveen (Darbhanga)
68 kg: Unnati Raj
इस प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत और जज़्बे के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट