आरा (भोजपुर)।
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के अध्यक्षता में जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष और एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी नेताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उक्त अवसर पर पर पं.दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, भारत माता की जय आदि नारे लगाए गए। पार्टी नेताओं ने पं. दीन दयाल उपाध्याय जी को महान व्यक्तित्व वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि दीनदयाल जी एकात्म मानववाद के प्रवर्तक थे। अंत्योदय विचारधारा जिसमे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी साकार कर रहे है।उन्होने संघर्ष और दुःख की पीड़ा को झेलते हुए अपना  जीवन राष्ट्र हित मे लगा दिया। उन्होने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
कार्यक्रम में अशोक शर्मा, रामदिनेश यादव, सतीश भट्ट,राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,दीपक सिंह,हरेराम चंद्रवंशी, उदय आदि लोग थे।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी