
आरा (भोजपुर)।
जन सुराज पार्टी ने भोजपुर जिले में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से जिला कमिटी का गठन मंगलवार को किया है। यह कमिटी जिले में पार्टी की नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करने और जन समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी।जिले के आरा शहर में जन सुराज जिला संगठन घोषणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रभारी कन्हैया सिंह ने संगठन के तमाम दायित्वों की घोषणा की। कन्हैया सिंह ने अभय सिंह को जिलाध्यक्ष, शिव शंकर सिंह को जिला महासचिव, पद्मा ओझा को महिला अध्यक्ष, अवध सिंह को किसान अध्यक्ष, राकेश तिवारी को मुख्य प्रवक्ता, सोनू पासवान को युवा अध्यक्ष, चंद्रभानु को जिला संयोजक, सत्येंद्र मेहता को आरा सदर अध्यक्ष, विष्णु शंकर पांडे को पिरो अनुमंडल अध्यक्ष और गुप्तेश्वर शाह को जगदीशपुर अनुमंडल अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर अन्य कई जनसुराजियों को भी अहम दायित्व सौंपे गया।पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, अशोक मानव, चंद्रभानु गुप्ता, कृष्ण सिंह, सलमा बेगम, गोविंद सिंह, किरण सिंह, घनश्याम राय, संजीव सिंह,शीला गुप्ता, विनय प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में जन सुराज के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान कन्हैया सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पटना में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के नेतृत्व में हो रहे सत्याग्रह में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बिहार के कोने-कोने से लोग इस सत्याग्रह में अपनी भागीदारी दे रहे हैं। भोजपुर जिले से भी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को इसमें शामिल होकर अपना समर्थन देना चाहिए।अरविंद सिंह ने कहा कि यदि समाज के किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है, तो वे सत्याग्रह में पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं। यह जन सुराज का मंच है,जहां हर समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास किया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी