पीरो (भोजपुर)।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई  के जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय अटल सेना  द्वारा दिल्ली स्थित कांस्चूशनल  क्लब ऑफ इंडिया,दिल्ली में मनाई गई। इस कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि के तौर पर उनके सहयोगी पूर्व राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा ने अपने साथ अटल जी के साथ बिताए  पल को याद करते हुए भावुक  हो गए। साथ ही अटल जी को सहृदय और महान कवि बताया। भारतीय अटल सेना  के  द्वारा अटल श्री सम्मान, दिल्ली 2024 में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय अटल सेना के संस्थापक अध्यक्ष हरी जी तिवारी ने किया । कार्यक्रम का संचालन  बार  काउंसिल  सदस्य, कुमार विश्वास के सहपाठी, सुप्रसिद्ध कवि मुकेश शर्मा ने किया।कार्यक्रम का समापन अटल कला साहित्य, भारतीय अटल सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना दुबे ने किया।

इस अवसर पर 51लोगों सहित पीरो के समाजसेवी सत्येंद्र उपाध्याय  एवं आरा के मनोरंजन मिश्रा को भी  सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लोजपा नेता यामिनी रंजन मिश्रा के द्वारा अटल जी पर चर्चा किया गया।कार्यक्रम में भाजपा बिहार के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक संजय  सिंह टाइगर एवं  भाजपा बक्सर के पूर्व विधायक प्रत्याशी  प्रदीप दुबे भी मौजूद थे। कार्यक्रम  की शुरुआत अटल जी की तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया अटल कला साहित्य की राष्ट्रीय महामंत्री गीता सिंह के द्वारा राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में अटल  कला  साहित्य मंच  के संरक्षक , प्रखर  समाजसेवी, लेखक और अभिनेता अरविंद चित्रांश के द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया । कार्यक्रम में 51 लोगों को  सम्मानित  किया गया  जिसमें पीरो  के  प्रखर समाजसेवी सत्येंद्र उपाध्याय और आरा के व्यवसाई समाजसेवी मनोरंजन मिश्रा को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सेना के प्रमुख लोगों में ब्रजेश सिंह, मालती  शाह, रितेश झा, बिमलेश तिवारी उर्फ चंचल, प्रभात चौहान, अलका सिंह,तुलसी देवी,इंदु चौधरी उपस्थित थी। कवियों के द्वारा काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया।सुधीर मोहन, टीना जिंदल,पंडित माध्वाचार्य, सुनीताबंसल के द्वारा काव्य पाठ किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट:अनिल कुमार त्रिपाठी