आरा (भोजपुर)।
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे संगठन महापर्व के तहत  बैठक किया गया।संगठन महापर्व कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक मे पहले से 32 मंडल का विस्तार कर जिले मे चालीस मंडलों का गठन के सूचना दी गई। कार्यक्रम के तहत चालीस मंडलों में 28 मंडलों के अध्यक्ष की सूची जिला निर्वाचन प्रभारी रुप नारायण मेहता के अनुशंसा से जिला सह चुनाव प्रभारी संतोष चंद्रवंशी द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह ने किया। जिला सह चुनाव प्रभारी संतोष चंद्रवंशी द्वारा घोषित नव नियुक्त मंडल अध्यक्षो में अगिआंव बाजार मंडल से हितेन्द्र सिंह,जगदीशपुर नगर से सुरेन्द्र साह, इसाढ़ी से संतोष केसरी,नयका टोला से रवि गुप्ता, जगदीशपुर ग्रामीण से अभिषेक अमन कुशवाहा, जितौरा से चंद्र भूषण ठाकुर, बड़हरा ,  विधान सभा के कोईलवर उतरी मंडल में संजय कुशवाहा, सरैया में करोड़पति सिंह,सिन्हा मे गोविन्द गोड़,सलेमपुर मे दीपक तिवारी, बड़हरा मे शुभम कुमार पांडेय और बबुरा मंडल में टुनटुन कुमार महतो को मनोनीत किया गया।आरा विधानसभा के चार मंडल आरा नगर उतरी से मनीष गुप्ता, आरा नगर दक्षिणी से हैप्पी तिवारी,आरा ग्रामीण पूर्वी से अशोक सिंह और आरा ग्रामीण पश्चिमी से रोबिन कुशवाहा को बनाया गया है।शाहपुर  विधानसभा के शाहपुर नगर में अंकित पांडेय, शाहपुर पूर्वी में अमरनाथ राय,शाहपुर पश्चिमी में भुवर पांडेय,बिहिया नगर में नूतन देवी, बिहिया पश्चिमी में आत्मा सिंह को नया अध्यक्ष बनाया गया है।तरारी विधानसभा के हसनबाजार में सोनु पांडेय, पीरो नगर में रोहित कु० वर्मा, सिकरहट्टा मे अंकित चंद्रवंशी, तरारी मंडल मे अभय सिंह, सहार पश्चिमी में अशोक कुमार और सहार पूर्वी में गोपाल जी राय को नव नियुक्त अध्यक्ष घोषित किया गया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि जिला में इस बार 8 नए मंडलो का विस्तार किया गया। जिला में अब चालीस मंडल हो गए। सोमवार को 28 मंडल अध्यक्षो का घोषणा की गई, जिसमें 22 नए चेहरे को स्थान दिया गया है। सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षो को शुभकामनाएं।बहुत जल्द ही शेष मंडल अध्यक्षो का भी घोषणा कर दी जाएगी। इस अवसर पर  सतीश भट्ट, अरविन्द पांडेय, संजय कुमार सिंह,निशांत सिंह  सेंगर, रामदिनेश यादव,शैलेश कुमार गुड्डू, जीतु चौरसिया, विवेक कुशवाहा, आदित्य कुमार,संटु सिंह,अजय सिंह, रितेश वर्मा, विरेन्द्र कुमार, धनंजय तिवारी आदि जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता थे।मीडिया प्रभारी संजय सिंह को सम्मानित किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी