धमदाहा/पूर्णिया।
धमदाहा प्रखण्ड क्षेत्र के मीरगंज नगर पंचायत रंगपुरा ग्राम में
शुक्रवार के संध्या अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक संदीप गोल्डी ने रँगपुरा दक्षिण पंचायत के अनुसूचित जनजाति बस्ती में गरीब नि:सहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखते हुए। अनुसूचित जन जाति टोला में वृद्ध जरूरतमंद लोगों के बीच 40 कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में निःशक्त एवं गरीब व्यक्तियों के बीच कम्बल का वितरण किया जाएगा।