आरा (भोजपुर)।
NFIR के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष सह जोनल सचिव, एनएफआईआर  बी पी सिंह के नेतृत्व में यूनिफाइड पेंशन स्कीम के विरोध में आरा रेलवे स्टेशन पर एक विशाल रैली निकाला गया।इस दौरान सैकड़ों रेलकर्मियों ने भारत सरकार से पुरानी गारंटी पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए जमकर नारेबाजी किया। यूनिफाइड पेंशन स्कीम में बहुत सारी खामियां है जो ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस और पूर्व मध्य रेलवे के कर्मचारियों ने इसे नकार दिया। इस कार्यक्रम में ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस के जोनल संयुक्त महासचिव यू एस सिन्हा, जोनल सहायक सचिव चंदेश्वर राय, जोनल उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, दानापुर ब्रांच 2 के उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने मंच संचालन किया और सैकड़ों रेलकर्मी शामिल थे।

रैली को आरा जं.परिसर से होते हुए आरा स्टेशन न्यू बिल्डिंग पास पहुंचकर आम सभा में तब्दील हो गया। आम सभा में संगठन के नेताओं ने वर्तमान में कर्मचारियों के जटिल समस्याओं और प्रशासन द्वारा किये जा रहे शोषण को लेकर गंभीरता दिखाते हुए रोष प्रकट कर जमकर नारेबाजी किया और  जटिल समस्याओं को शीघ्र समाधान करने का आवाज उठाया।

ट्रेकमेन्टेनर को एल डी सी ओपन टू ऑल करना होगा और 4200/- का अपग्रेडेड करना होगा।डयूटी के दौरान घटना से मृत्यु होने पर शहीद का दर्जा देना होगा। सभी विभागों के टेकनिशियन कर्मचारियों को हार्ड एंड रिस्क एलाउंस देना होगा। आरा जंक्शन एवं कोचिंग डीपो के रेलकर्मियों के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्टाफ़  कामन रूम, महिलाओं के लिए अलग से शौचालय और चेंजिंग रुम की व्यवस्था,नये कार्य के लिए नये पदों का सृजन हो।निजीकरण बंद हो। सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाये।लारजेस स्कीम बहाल कर रेलकर्मियों के एक बच्चे को रेलवे में नौकरी दी जाए।साथ ही अन्य मुद्दे पर चर्चा हुआ।इस कार्यक्रम में आरा शाखा का गठन कर सर्वसम्मति से सदस्यों को निम्न पदो पर चयनित किया गया।


रिपोर्ट: भोजपुर ब्यूरो,अनिल कुमार त्रिपाठी