आरा (भोजपुर)।
स्थानीय हित नारायण क्षत्रिय +2 विद्यालय आरा के सभागार में भोजपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर के सभी पदों का चुनाव संपन्न हुआ बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा प्राधिकृत चुनाव पदाधिकारी डॉ. रंजन कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष) यतिंद्र कुमार चौबे (अंकेक्षक),आनंद मिश्रा (सचिव)के  देखरेख में  चुनाव सर्वसम्मति से हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक  रामराज सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन  प्रो. बलराज ठाकुर के द्वारा किया गया। प्रतिनिधि सभा के द्वारा उमेश कुमार सिंह को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर के अध्यक्ष एवं शशिकांत तिवारी को प्रधान सचिव, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह,वरीय उपाध्यक्ष राजू भट्ट,वरीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष रमन कुमार, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार राम, उपाध्याक्ष राजीव रंजन रजक, उपप्रधान सचिव सुधीर कुमार सिंह, उपप्रधान सचिव महिपाल,सचिव अखिलेश कुमार सिंह, सचिव आफताब आलम, सचिव बीरेंद्र कुमार राय, सचिव कौशर प्रवीण, कार्यालय सचिव धनंजय कुमार धीरज, कोषाध्यक्ष शशिकांत मिश्र, अंकेक्षक अजय कुमार तिवारी, मीडिया प्रभारी पवनसुत कुमार का चयन किया गया एवम संरक्षण मंडल में सेवानिवृत शिक्षक में  रामराज सिंह,उमा रमन तिवारी,महेंद्र कुमार सिंह, दिनेश राय, लक्ष्मण पाठक को मनोनित किया गया। जिसमें जिला के तमाम शिक्षक उपस्थित हुए।
रिपोर्ट: भोजपुर ब्यूरो,अनिल कुमार त्रिपाठी