
बड़हरा (भोजपुर)।
पूर्व विधायक सरोज यादव के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल के बड़हरा विधान सभा के कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह सह बुथ कमिटी गठन की तैयारी कार्यक्रम के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद पासवान के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मंच संचालन राजद प्रखड़ अध्यक्ष प्रभु यादव के द्वारा की गई।पूर्व विधायक सरोज यादव ने कहा पिछडा, अतिपिछड़ा, अनु. जाति, अल्पसंख्यक, गरीब सर्वण जनता के सेवा में सदैव तत्पर हमेशा रहा हूँ और रहूंगा। मुझे जब भी जनता अगर 12 या 2 बजे रात को भी फोन पर समस्या की जानकारी देते हैं।और हर सम्भव प्रयास रहता है कि उसका निराकरण करूं। सभी कार्यकर्ताओं को सरोज यादव ने अपने हाथों से अंगवस्त्र से सम्मानित किये, वही पार्टी के मजबुती के लिए बड़हरा विद्यान सभा के सभी बुथों पर बुथ कमिटी गठन कर मजबुत कार्यकतों को जोड़कर पार्टी को मजबुत किया जायेगा। सभा से संबोधित करने वाले प्रमुख लोगों में आरती देवी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष, मुखिया प्रतिनिधि परमा यादव, मटुकपुर मुखिया विजय राम, बड़हरा मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह, धर्मेंद्र चन्द्रवंशी, दुर्गा पासवान पूर्व मुखिया पूर्वी बबुरा विजय यादव, वीआईपी . के प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र बिन्द, राजद उपाध्यक्ष जयराम यादव, अगरसड़ा सरपंच मो० शमीम, मो० फिरोज, मो० अली इमाम, अजीत यादव, गुड्डू यादव ने किया।
ब्यूरो रिपोर्ट:अनिल कुमार त्रिपाठी