आरा (भोजपुर)।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिला पदाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक,
भोजपुर द्वारा ब्लॉक रोड, आरा स्थित EVM/VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव की उपस्थिति में किया गया।निरीक्षण के दौरान EVM/VVPAT वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बलों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी EVM/VVPAT मैनुअल के अनुसार EVM/VVPAT का भंडारण, रख-रखाव और सुरक्षा के संबंध में सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिला पदाधिकारी ने EVM/VVPAT वेयरहाउस के प्रभारी पदाधिकारी और प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के समय उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, प्रभारी पदाधिकारी अग्निशमन, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी EVM वेयरहाउस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट : अनिल कुमार त्रिपाठी