आरा (भोजपुर)।
भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी, भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन एवं एमटीएस का 18 वां द्विवार्षिक सर्किल का अधिवेशन सहरसा के एक रेस्ट हाउस में संपन्न हुआ।| इसमें बिहार के सभी जिला के डिविजनल सेक्रेक्ट्री एवं सदस्यों ने भाग लिया। सत्र 2024 -2026 के लिए नए पदाधिकारियो का चयन हुआ  जिसमें भोजपुर मंडल के  अभय आर्यन डाक सहायक को सहायक सर्किल सेक्रेक्ट्री सह सेन्ट्रल रिजन का सर्किल सेक्रेक्ट्री,मनन प्रसाद एमटीएस उप डाकघर पकड़ी को परिमंडलिय अध्यक्ष, कुमार शुभेन्द्र एम टी एस प्रधान डाकघर आरा को उप परिमंडलीय सचिव  का दायित्व दिया गया। अधिवेशन उद्घाटन डॉ. अलोक रंजन विधायक सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार ने किया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता बलराम पांडेय अध्यक्ष ने किया।


रिपोर्ट: भोजपुर ब्यूरो अनिल कुमार त्रिपाठी