बिक्रम।

आज राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जैसे दीया मेकिंग प्रतियोगिता, घरौंदा प्रतियोगिता, सूप सजावट प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने हर्षोल्लास से भाग लिया। और बच्चों को उनकी प्रतिभा को सम्मानित किया गया। दीया मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग प्रथम आराध्या, द्वितीय वर्ग lkg आयशा, तृतीय वर्ग ukg पीयूष ने स्थान प्राप्त किया। घरौंदा प्रतियोगिता में प्रथम आंचल 2nd, द्वितीय आयुष्मान 3rd, तृतीय सलोनी 3rd ने स्थान प्राप्त किया। कोलसूप सजावट प्रतियोगिता में प्रथम सुहानी 6th, द्वितीय कृति 6th, तृतीय गौतम 3rdने स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग 6th, द्वितीय वर्ग 8th, तृतीय 7th ने स्थान प्राप्त किया।

माता लक्ष्मी (वैष्णवी) भगवान गणेश(नैतिक) की पूजा अराधना की गई और छप्पन प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया गया।इस मौके पर प्राचार्य संजय मिश्र ने बच्चो को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भईया दूज, अन्नकूट,दीपावली एवम महान पर्व छठ पूजा के बारे में बताया। आदरणीय अतिथि डॉ सुरेंद्र चोधरी, श्री अजय सर, वरीय पत्रकार शिक्षक शशांक शेखर मिश्र ने बच्चो को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के सभी शिक्षक बलिराम प्रसाद, गौतम, बीटू, श्रवण, पूनम, शालु, संध्या, प्रीति सभी लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट: शशांक मिश्रा