
आरा (भोजपुर)।
भोजपुर के लाल ने यूएन- रोबोटिक्स फॉर गुड यूथ चैलेंज इन इंडिया-2024 अवार्ड जीत कर भोजपुर के साथ ही बिहार एवं देश का नाम रोशन किया है। भोजपुर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक एवं जिले में अलग पहचान रखने वाले डॉ. प्रतीक के बेटे प्रख्यात प्रतीक ने यूएन- रोबोटिक्स फॉर गुड यूथ चैलेंज इन इंडिया-2024 अवार्ड जीता है। नई दिल्ली के भारत मंडपम मेंआयोजित एक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय टेली कॉम्युनिकेशन यूनियन (आईटीयू) के भारत प्रमुख ने अवार्ड दिया। अवार्ड के रूप में मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।अब वहअगले वर्ष स्विटजरलैंड के जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र की ओर से आयोजित यूएन-रोबोटिक्स फॉर गुड यूथचैलेंज में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। । प्रख्यात प्रतीक ने भूकंप से बचने के लिए मॉडल बनाया है। प्रख्यात नई दिल्ली के डीपीएस,मथुरा रोड में 10 वीं का विद्यार्थी है।इस प्रतियोगिता में पूरे देश के 120 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।कुल 50 बच्चों के मॉडल का चयन किया गया था। जिसमें कीप्रख्यात और उसके मित्र प्रज्ञान तावकले का चयन अवार्ड के लिए किया गया। आईटीयू की ओर से हर साल प्रतियोगिता के लिए विषय तय किया जाता है। इस बार का विषय आपदा प्रबंधन था।
ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी