बैंकों में हिंदी को प्रयोग में कैसे लाया जाए विचार व्यक्त किया गया
आरा (भोजपुर)।

मंडल कार्यालय आरा में राजभाषा समापन समरोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रमुख संदीप डोंगरे के नेतृत्व में की गयी। समारोह में उप मंडल प्रमुख आर. के. राय, मुख्य प्रबंध शम्भु महतो,मु.प्र.आशीष कुमार, मु.प्र एस.के सिन्हा, शस्त्र प्रमुख, मु.प्र राजेश कुमार एवं मंडल कार्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। मंडल कार्यालय आरा में पूरे सितम्बर हिंदी माह का आयोजन किया गया था। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगताओं अर्थात हिंदी टाइपिंग, राजभाषा प्रश्नोत्तरी तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, वाद-विवाद, सुलेख तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। समापन समरोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर हमारे मंडल प्रमुख ने हिंदी की महत्ता को स्वीकार करते हुए बैंकों में हिंदी को प्रयोग में कैसे लाया जाए इस पर अपने विचार व्यक्त किए तथा समस्त स्टाफ सदस्यों को हिंदी में कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा आंतरिक कामकाज में हिंदी में नोटिंग-ड्राफ्टिंग को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया। वहीं मु. प्र. एस.के सिन्हा तथा मु.प्र  शंभु महतो ने भी अपने व्याख्यान में हिंदी को जन-जन की भाषा कहा तथा बैंकिंग कारोबार में भाषा के महत्व को स्वीकारा। समारोह में अनुपालना विभाग से मनोज कुमार, परिचालन विभाग से सुजीत कुमार तथा ऋण विभाग से  मनीष कुमार माधव ने कविता पाठ कर पूरे सभागार को आह्लादित कर दिया। तत्पश्चात नरेश प्रसाद के मधुर गायन ने समारोह में चार चांद लगाएं। समारोह का संचालन डॉ. पूनम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन आर. के. राय,उप मंडल प्रमुख ने किया।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी