संपतचक। नगर परिषद संपतचक के विभिन्न वार्डों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के क्रम में बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने दो वार्डों में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड संख्या सात के मनोहरपुर कछुआरा स्थित बूटाई टोला में नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण और वार्ड संख्या 13 के भेलवाड़ा में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की स्थिति देखी।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कनीय अभियंता को निर्देश दिया कि योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम कराया जा रहा है। सड़क और नाला निर्माण जैसी आवश्यक योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार से राशि उपलब्ध होने के साथ ही विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है, ताकि सभी क्षेत्रों के लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू भी मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट अजीत कुमार