आरा (भोजपुर)
श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज का 2025 चातुर्मास्य व्रत प्रवास परमानपुर पीरो आरा बिहार में होगा। जिसकी जानकारी चातुर्मास्य व्रत यज्ञ समिति के अध्यक्ष छोटेलाल तिवारी ने दिया। उन्होंने बताया कि परमानपुर एवं क्षेत्र के वासी 17-10-24 को कई वाहनों के साथ सैकड़ो की संख्या में सिंगराकला,डाल्टेनगंज, झारखंड पहुंचकर श्री जीयर स्वामी जी को आमंत्रण पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसे श्री स्वामी जी ने सहर्ष स्वीकार किया। इस शुभ अवसर पर जदयू नेता मनोज उपाध्याय, भोला तिवारी, रमाशंकर तिवारी, संतोष तिवारी, अरविंद  तिवारी, रामानुज तिवारी, रविशंकर तिवारी, पप्‍पू दूबे, रमाकांत तिवारी, श्याम जी तिवारी, संजय तिवारी,  दीनानाथ तिवारी, गजाधर तिवारी, विकास पांडेय, मनोज तिवारी, मुनि जी तिवारी, बबन तिवारी, रविंद्र पांडेय, प्रवीण तिवारी, गौरी शंकर तिवारी, शिव शंकर तिवारी, राजीव तिवारी, राजू तिवारी, शालिग्राम तिवारी एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी