पटना। केन्द्रीय विद्यालय आईआईटी पटना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन ने रिक्त सीटों के विरुद्ध फ्रेश एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह अवसर न केवल कैंपस के विद्यार्थियों, बल्कि बाहरी छात्रों के लिए भी उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में विद्यालय कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन जमा करने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। पंजीयन की संभावित अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तय की गई है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की प्रवेश गाइडलाइन 2026-27 के अनुसार पूरी की जाएगी। चयन निर्धारित पात्रता और मानकों के आधार पर होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ अंक पत्र, जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, ट्रांसफर सर्टिफिकेट सहित सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। विद्यालय अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और आधुनिक प्रयोगशालाओं के लिए प्रसिद्ध है।

ब्यूरो रिपोर्ट