बिहटा। बिहटा के लई ओपी क्षेत्र के बिंदौल पुल के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तार युवकों की पहचान बिंदौल गांव निवासी विकास कुमार और अनीश कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद बिंदौल पुल के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान दोनों युवकों को पकड़ा गया और तलाशी लेने पर उनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल दोनों गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

कलीम अंसारी की रिपोर्ट