
बिहटा। संकल्प विद्या मंदिर, बिहटा में दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। बच्चियों के पारंपरिक रूप और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को खास बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय परंपराओं की झलक दिखाई। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

आयोजन के समापन पर विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को मां दुर्गा के आदर्शों से सीख लेते हुए साहस, सत्य और सदाचार के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिला।
कलीम अंसारी की रिपोर्ट
