पटना। लंबित मामलों के निष्पादन और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गौरीचक थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षणरत आईपीएस सुषमा सागर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पुलिस ने ग्राम काणडाप निवासी मेही राय और अनील राय (दोनों पिता स्व. रामबाबू राय) को गिरफ्तार किया। वहीं ग्राम बहुआरा निवासी मुकेश कुमार (पिता सतेंद्र महतो) तथा कुणाल महतो (पिता शिवकुमार महतो) को भी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा।
पुलिस के अनुसार इन सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। छापेमारी के दौरान चारों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अजीत कुमार की रिपोर्ट