आरा (भोजपुर)। शुक्रवार दोपहर को कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बबुरा से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों से भरी पिकअप में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर चार्ट में पलट गई। इस हादसे में आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

जख्मियों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी कोइलवर ले जाया गया, जहां से पांच मजदूरों को बेहतर इलाज हेतु आरा सदर अस्पताल रैफर किया गया। तीन अन्य का उपचार वहीं पीएचसी में चल रहा है। घायल मजदूरों में बबुरा गांव के रत्न महतो (30), सत्येंद्र पासवान (35), भुअर पासवान (28), सोनू पासवान (27) और धूसरियाँ गांव के भरत राम (40) शामिल हैं। पुलिस ने हादसे की जानकारी लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी