बिक्रम।

खोरैठा नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी कुमार मंगलम ने यूजीसी-नेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) की योग्यता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने वर्ष 2025 की परीक्षा में 99.60 परसेंटाइल अंक अर्जित किए हैं, जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में असाधारण उपलब्धि मानी जाती है। मंगलम वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने हंसराज कॉलेज से हिंदी में स्नातक और हिंदू कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की थी। स्कूली शिक्षा उन्होंने बिक्रम स्थित पार्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय से पूरी की थी।

कुमार मंगलम की इस सफलता पर खोरैठा सहित पूरे बिक्रम क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिक्षा और साहित्य जगत से जुड़े कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। ज्ञान गंगा साहित्यिक संस्थान के संयोजक राजीव रंजन मिश्र, प्रोग्रेसिव संस्था की निदेशिका किरण मिश्रा, पूर्व कुलपति डॉ. शिवशंकर सिंह, पार्वती उच्च विद्यालय बिक्रम के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, शिक्षक पंकज कुमार, प्रो. जनेश्वर सिंह, एम्बिशस कोचिंग की प्राचार्या सुनीता देवी, शिक्षिका वीणा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार, गणेश कुमार, सुधीर सिंह, उमेश सिंह और अतुल उपाध्याय ने कुमार मंगलम को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

साहित्य-संस्कृति में रुचि रखने वाले मंगलम को दिल्ली में कई बार मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। वे हिंदी भाषा और साहित्य में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर अरविंद सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, बिजेंद्र संतोषी, डॉ. बंगाली सिंह, डॉ. रामजी तिवारी, रंजय सिंह, अर्जुन राम, मोहम्मद इब्राहिम, ललन यादव सहित अन्य स्थानीय बुद्धिजीवियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। गौरतलब है कि कुमार मंगलम वरिष्ठ हिंदी पत्रकार चंद्र भूषण मिश्र के सबसे छोटे पुत्र हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट