फुलवारी शरीफ।
सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, फुलवारी शरीफ में शुक्रवार को होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह, चेयरमैन डॉ. खुर्शीद हसन एवं डॉ. फरहा दिवा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पारंपरिक मूल्यों को सहेजते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। चेयरमैन डॉ. खुर्शीद हसन ने कहा कि होली हमें भाईचारे, सहयोग और आपसी सम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का संदेश देती है।

कार्यक्रम का संचालन पूजा ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य, गीत-संगीत और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया। वरिष्ठ प्राध्यापक अरविन्द कुमार सिंह ने होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी रंगीन बना दिया।
समारोह में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षणगण ममता कुमारी, लाहिरा खातून, ममता यादव, राजीव कुमार सिंह, राकेश कुमार, मो. उमर, संतोष कुमार यादव, रमेश चंद्रा, नेहाल हुसैन, मेहर सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह ने परिसर में प्रेम, भाईचारे और उत्साह का संदेश प्रसारित किया।

अजीत कुमार की रिपोर्ट