उदवंतनगर (भोजपुर)।
उदवंतनगर प्रखंड के कारीसाथ गांव में आयोजित श्रीमदभागवत कथा का आयोजन के शनिवार को तीसरे दिन आचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र जी महाराज के मुखारविंद से किया गया। सबसे पहले पूजा पाठ और आरती करने के बाद पूजा शुरू हुआ। मुख्य अतिथि आरा के प्रसिद्ध डॉक्टर विजय गुप्ता और समाजसेवी मिठाई लाल, अखिलेश जी थे। डॉ विजय गुप्ता ने बाबा को फूलमाला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित कर अतिथियों को भी अंगवस्त्र और माला पहनाकर प्रसाद देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर डॉ.गुप्ता ने बताया कि पूजापाठ एवं यज्ञ आयोजित होने से हम सभी धन्य हो जाते हैं।

अपने प्रवचन के दौरान आचार्य धर्मेंद्र जी ने भगवान के अवतार के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।अंत में रामावतार के बारे में विस्तार से बताया। उसके बाद मर्यादा पुरूषोतम श्रीराम के पूरे परिवार और जनकपुर में शादी का शुभ झांकी दिखाया गया। तदोपरांत भगवान का आरती, भागवत की आरती तथा मां काली की आरती की गई। प्रसाद वितरण किया गया। कल चौथा दिन रविवार को कई अतिथिगण आने वाले हैं।


ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी