बिहटा।

बिहार चिकित्सा एवं जन-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शाखा बिहटा (गोप गुट) का तेरहवां सम्मेलन आज समानित अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम से आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में कर्मचारियों के हित, सेवा शर्तों और संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद की सदस्य शशि यादव, जिला मेली गोप गुट पटना के मनोज सिंह और महासंघ गोप गुट के महासचिव प्रेमचन्द कुमार सिन्हा शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने की जरूरत पर बल देते हुए कर्मचारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया।

सम्मेलन के दौरान शाखा का चुनाव भी सर्वसम्मति से कराया गया, जिसमें सगीर आलम को अध्यक्ष, नरेश प्रसाद को शाखा मंत्री एवं विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति समर्पण और निष्पक्ष कार्य करने का संकल्प लिया।

ब्यूरो रिपोर्ट