आरा (भोजपुर)।
अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ एवं संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) आरा शाखा के कर्मियों ने भोजनावकाश के दौरान कार्यालय परिसर के बाहर द्वार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की श्रमिक और जनविरोधी नीतियों का विरोध जताया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार योजनाबद्ध तरीके से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को कमजोर कर रही है और निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। एलआईसी जैसे संस्थानों में 100% एफडीआई लाने की कोशिश का भी विरोध किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। साथ ही यह भी बताया गया कि सरकार की विनिवेश नीति के तहत देश की संपत्ति को निजी हाथों में बेचा जा रहा है, जो आम जनता के हितों के खिलाफ है। कर्मचारियों ने आगामी 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रदर्शन में अशोक कुमार सिंह, गोपाल प्रसाद, सी. बी. नीरज, लवकुश कुमार, प्रभात, नागेंद्र कुमार, अविनाश, आदित्य, गरिमा, सौम्या कुमारी, रिंकी गुप्ता, विजय कुमार, रमेश कुमार, कृष्णा सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुए।

ब्यूरो रिपोर्ट अनील त्रिपाठी