आरा(भोजपुर)।
आरा में गुरुवार की सुबह एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नगर थानाक्षेत्र के भलुहीपुर गांव की है।मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक को शरीर विभिन्न हिस्सों में 6 गोली मारी गई है। गोली लगने के बाद ऑटो चालक को सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोलू (19 वर्ष ) के रूप में हुई जो भलुहीपुर निवासी वकील यादव का पुत्र बताया जाता है। मृतक गांगी और आरा रेलवे स्टेशन के बीच ऑटो चलाता था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्व में किसी बात को लेकर गांव के ही लड़कों से विवाद होने के बाद मारपीट की घटना घटित हुई। इस घटना के बाद उनलोगों पर केस किया था। जिसे केस उठाने के लिए दबाव दे रहे थे।परिजनों के अनुसार  एक दिन पूर्व भी धमकी दिए थे। गुरुवार की सुबह घर से गाय  खरीदने के लिए दो लाख रुपए लेकर  गड़हनी जाने के लिए निकला था इसी बीच गांव के लड़कों द्वारा क्रिकेट खेल देखने लगा।इसी बीच कुछ लोग पहुंचकर शरीर के विभिन्न हिस्सों में गोली मार कर हत्या कर दी। इस संबंध में भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने  कहा कि इस घटना में संलिप्त किसी हत्यारों को बक्शा नहीं जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट अनिल कुमार त्रिपाठी