आरा (भोजपुर)।
भोजपुर जिला अंतर्गत बड़हरा प्रखंड के मां काली बखोरापुर वाली मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल एवं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह मौर्या होटल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बी डी सिंह के तत्वाधान में बाढ़ पीड़ितों के बीच ट्रस्ट परिवार के द्वारा बाढ़ की विपदा में प्रखंड क्षेत्र के चतुर्दिक गांव में खाद्य सामग्री से लेकर अंग वस्त्र तथा अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। वहीं जो बाढ़ पीड़ित परिवार बाढ़ सहायता लेने से वंचित रह गए थे उन लोगों के बीच भोजन सामग्री एवं अंग वस्त्र एवं अन्य जरूरत की सामग्रियों को वितरण किया गया। वही मंदिर ट्रस्ट के द्वारा मंदिर परिवार से जुड़े अखंड कीर्तन महिला एवं पुरुष मंडली अखंड कीर्तन पुरुष मंडली के द्वारा मंदिर परिसर में सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को भजन कीर्तन किया जाता है उन कीर्तन मंडलियों के बीच शारदीय नवरात्रि के आगमन के उपलक्ष्य में अंग वस्त्र एवं प्रसाद वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में लगभग सैकड़ों लोगों के बीच उपहार सामग्रियों का वितरण किया गया।

मां काली बखोरापुर वाली मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह मोर्या होटल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बी डी सिंह ने बताया कि इस भाग दौड़ की जिंदगी में सभी लोगों का जीवन शैली काफी व्यस्त है लेकिन माता रानी के नाम पर उनके आशीर्वाद स्वरुप व्यस्ततम जीवन में से कुछ समय निकालना पड़ता है। साथ ही बड़हरा के लोग मेरे अपने हैं ।बाढ़ रुपी आपदा में मां काली बखोरापुर वाली मंदिर ट्रस्ट लोगों की मदद करने के लिए दिन रात एक कर दिया और आगे भी मदद की घड़ी में सदैव सशरीर हम लोगों उपस्थित रहेंगे। वही मां काली बखोरापुर वाली मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के पहले लोगों के बीच माता की चुनरी, अंग वस्त्र, प्रसाद वितरण करने की परंपरा 1999 से चली जा रही है। मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक होने के नाते मंदिर परिवार का धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के बाद बाढ़ पीड़ितों का मदद करना मेरे जीवन का एक सार्थक पहल है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अपनी व्यस्ततम जीवन शैली से कुछ क्षण निकालकर बड़हरा विधानसभा के बाढ़ पीड़ितों के साथ अपना समय बिताया। वहीं उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को मंदिर परिसर में 24 घंटे के अखंड हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। इस कीर्तन के आयोजन में 6 मंडलियों द्वारा हरि नाम संकीर्तन किया जाएगा जिसमें तीन दल उत्तर प्रदेश एवं तीन दल बिहार के होंगे। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के दिन अखंड हर कीर्तन की परंपरा लगभग डेढ़ सौ वर्षो से चली आ रही है। साथ ही जब से मैं मां काली बखोरापुर वाली मंदिर का कार्यभार का बीड़ा उठाया तब से यह निरंतर और व्यापक रूप से आयोजित होता रहा है और आगे भी होता रहेगा। इस अवसर पर सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे। बीडी सिंह, सुनील सिंह गोपाल, रवि शंकर सिंह, लक्ष्मण तिवारी, मेजर राणा प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह, कंचन सिंह, जितेंद्र सिंह, अखिलेश बाबा,कौशल जी, विष्णु बाबा, राजेश बाबा, श्याम बाबा, धर्मवीर सिंह, रामायण सिंह आदि उपस्थित थे।


रिपोर्ट: देवाशीष
भोजपुर ब्यूरो अनिल कुमार त्रिपाठी