
आरा (भोजपुर)।
शहर के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में 10 मार्च को हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल लाइनर और स्थानीय सहयोगी दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में आरा नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इन दोनों अपराधियों को दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान:
- विशाल सिंह, पिता अशोक सिंह, निवासी उदयभानपुर, थाना कृष्णागढ़, भोजपुर।
- सूरज सिंह, पिता अजय सिंह, ग्राम परशुरामपुर, थाना सिन्हा, भोजपुर।
पुलिस इन दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है। वहीं, इस लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश भी जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट अनिल कुमार त्रिपाठी