आरा(भोजपुर)।
भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता संघ ( लियाफी ) का 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें पटना मण्डल -2 के अध्यक्ष  सुरेश प्रसाद सिंह, आरा शाखा के सचिव राज कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा ,कृष्णा कुमार , राजीव रंजन ,राम ईश्वर सिंह , प्रेम कुमार, अवकाश रंजन पाण्डेय , जय शंकर प्रसाद शामिल हुए। वापस आरा आने के क्रम में गुरुवार को आरा जंक्शन पर अभिकर्ता रामा शंकर उपाध्याय संगठन सचिव , सत्येन्द्र कुमार संयुक्त  सचिव , गोपाल कुमार मिश्रा,रामजी प्रसाद , राजीव रंजन , सुभाष सिंह , मनोज कुमार , धनेश प्रसाद सिंह , विजय पाठक  सहित दर्जनों अभिकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी