आरा(भोजपुर)।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता डाँ.रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी का रविवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने करण जी के आकस्मिक निधन होने पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि करण जी अपना पूरा जीवन भाजपा के लिए समर्पित कर दिया। वे जिला भाजपा में लंबे समय तक मीडिया प्रभारी व कार्यालय प्रभारी के दायित्व को बहुत अच्छी तरह निभाया।उनके जाने से पार्टी को अपुरणीय क्षति हुआ है।इस दुख की घड़ी में भाजपा भोजपुर उनके परिवार के साथ है।बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि कर्ण जी के निधन की खबर हम सभी को मर्माहत करने वाला है।उनके जैसा सहनशील और पार्टी के लिए समर्पित व्यक्तित्व के कार्यकर्ता मिलना असंभव है। भगवान उनकी आत्मा को शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,विधानपरिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह,विधायक विशाल प्रशांत,विधानपार्षद जीवन कुमार, मेयर इंदु देवी,उप मेयर किरण देवी,पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर, मुनी देवी,शिवेश राम, मिथिलेश कुशवाहा, हरेन्द्र पांडेय, धीरेन्द्र सिंह,प्रेम रंजन चतुर्वेदी, राजेन्द्र तिवारी,सूर्यकांत पांडेय, प्रहलाद राय,उदय प्रताप स़िह,प्रेम पंकज ललन,सतीश भट्ट,कौशल यादव,मीरा यादव,राज कुमार कुशवाहा, मधु मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, अरविन्द पांडेय,संजय कुमार सिंह,संतोष तिवारी, धीरज सिंह,निशांत सेंगर,ममता सिंह,विभु जैन,अजय सिंह,जीतु चौरसिया आदि नेताओं और कार्यकताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

ब्यूरो रिपोर्ट: अनिल कुमार त्रिपाठी