आरा (भोजपुर)।
देश की सबसे प्रीमियम ट्रेन मानी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब नई दिल्ली पटना रूट पर फर्राटा भरते हुए नजर आएगी। बता दें कि होली के दौरान यात्रियों के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 02435/36 नई दिल्ली पटना वंदे भारत स्पेशल के परिचालन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसके मार्ग में ठहराव गाजियाबाद,कानपुर,प्रयाग राज, पं०दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर ,आरा पर होगा। 02436 नई दिल्ली पटना वंदे भारत 8 मार्च से 20 मार्च तक सोमवार को छोड़कर प्रतिदिन चलाई जाएगी जो नई दिल्ली से सुबह 08.30 बजे खुलकर 17.00 बजे प दीनदयाल उपाध्याय, 18.25 बजे बक्सर , 19.18 बजे आरा रुकते हुए 20.10 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं वापसी में 02435 पटना नई दिल्ली वंदे भारत 9 मार्च से 21 मार्च तक मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन चलाई जाएगी जो पटना से 08.30 बजे खुलकर 09.05 बजे आरा, 09.47 बजे बक्सर, 11.20 बजे प दीनदयाल उपाध्याय रुकते हुए 20.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से आरा जं० व आरा जं ०से नई दिल्ली के बीच 950 किलोमीटर की दूरी को तय करने के लिए वंदे भारत महज 10 घंटे 48 मिनट का समय लेगी जो इस रूट की बाकी ट्रेनों से सबसे कम है। वही कोच संरचना की बात करे तो नई दिल्ली पटना वंदे भारत स्पेशल में चेयर कार के 14 तथा एग्जीक्यूटिव क्लास के 2 कोच के साथ कुल 16 कोच के साथ चलाई जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट :अनिल कुमार त्रिपाठी