बिहटा/पटना।

बिहटा प्रखंड के कन्हौली स्थित वंशरोपण राम बहादुर सिंह यादव कॉलेज में कॉलेज के पूर्व सचिव स्व. राम अवधेश सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया गया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधायक भाई वीरेंद्र और पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने संयुक्त रूप से मूर्ति का अनावरण किया।


इस अवसर पर पूर्व विधायक सूर्यदेव त्यागी, श्रीकांत निराला, कॉलेज प्रशासन और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विधायक भाई वीरेंद्र ने कॉलेज प्रशासन से आग्रह किया कि जिनके नाम पर यह कॉलेज स्थापित है, उनकी भी मूर्तियाँ लगाई जाएँ। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कार्य के लिए हरसंभव सहायता दी जाएगी।

इस अनावरण समारोह में वक्ताओं ने स्व. राम अवधेश सिंह यादव के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है। कॉलेज प्रशासन ने भी संस्थान के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों से विभिन्न मांगें रखीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिससे आयोजन बेहद सफल और भव्य रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट निशांत कुमार